Skip to content

जमशेदपुर की सफाई व्यवस्था हुआ और भी अत्याधुनिक

  • by

20220122 114715 scaled
जमशेदपुर शहर की स्वच्छता और सुदृढ़ करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। जिसका उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक एवम् स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा किया गया। जमशेदपुर अक्षेस के 12 नई गाड़ियों का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत 4 करोड़ है।

10 अशोक लेलैंड सीएनजी ऑटो टिपर को घर घर से कचड़ा उठाव में उपयोग किया जायेगा। ऑटो टिपर मे पांच तरह के कचड़ा के संग्रहण की व्यवस्था है। गीला, सुखा, घरेलू खतरनाक, सैनिटरी कचड़ा एवम शीशा को अलग अलग रखने की व्यवस्था है। इससे घर घर से अलग अलग कचड़ा के उठाव में सहयोग मिलेगा। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकरी ने बताया की लोगो ने अपेक्षा की जाती है की सभी अलग अलग कचड़ा दें ताकि कचड़ा निस्तारण किया जा सके, मिले हुए कचड़े का निस्तारण करना मुश्किल होता है।
20220122 114752 scaled
डुलेवो 6000 मैकेनिकल रोड स्वीपर इटली की कंपनी ने सप्लाई किया है। इसका कार्य सड़कों की सफ़ाई करने में किया जाता है इस मशीन मे पानी का छिड़काव करने की व्यवस्था है जिससे सड़क साफ करते वक्त धूल ना उड़े। सड़कों को साफ करते वक्त जो धूल इकट्ठा होता है उसे रखने के लिए 6 क्यूबिक मीटर का डस्ट कलेक्टर लगा है। मैकेनिकल स्वीपर कम खर्च में चौड़ी सड़कों को साफ करने में लाभप्रद है।
20220122 114928 scaled
ड्रेन क्लीनिंग अटैचमेंट के साथ एक ट्रैक्टर का लोकार्पण किया गया जिसकी लागत लगभग 20 लाख है। इससे नाले की सफ़ाई करने में सहयोग मिलेगा। इस ट्रैक्टर मे नाले सफाई के लिए मशीन लगाई गई है, जिससे नाले की सफाई के लिए किसी को नाले में उतरने की जरूरत नही होगी और सफाईकर्मी सुरक्षित रहेंगे।

इन सभी वाहनों का उद्देश्य शहर की स्वच्छता को और बेहतरीन करना है।

Spread the love